इस देश में जब सर्कार के जाने का समय आता है तब वह योजनायें बनानी शुरू करती है जैसे कि सरदार मनमोहन सिंह जी ने किसानों के लिए पेंतालिस हजार करोड़ की योजना की घोषणा की है वो भी चार साल के लिए। यांनी कि उनके बाकी हैं सिर्फ दो साल और योजना चार साल की। सरदारजी दो साल की योजना बना लेते जिसे पूरा करने का समय भी तुम्हारे पास था। पर फिर अगले चुनाव में लोग पूछते कि योजना का क्या हुआ। अब तो कह सकते हैं कि योजना चार साल के लिए है इसलिये हमें दो साल और चाहिए सो दुबारा मौका दो तो यह योजना पूरी होगी। यानी दोनों हाथों में लड्डू । वाह सरदारजी मान गए।
댓글 없음:
댓글 쓰기